कुरारा (हमीरपुर)। गुरुवार की रात 11वीं के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के बेरी गांव निवासी पवन शिवहरे ने बताया कि उनका भतीजा सौरभ (17) गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। बताया कि वह नशीले पदार्थों का सेवन करता था। जिससे उसका स्वास्थ्य सही नहीं रहता था। इसके चलते गुरुवार की रात सौरभ ने मामा के मकान में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उनके बड़े भाई अनिल शिवहरे गांव में ही जनरल स्टोर की दुकान किए हैं। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। जबकि छोटा भाई भी गांव में ही पढ़ता है। थानाध्यक्ष बांकेबिहारी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।