फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त व डीआईजी ने लॉकडाउन का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार ने शहर व सुमेरपुर कस्बा पहुंच लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने कई जगहों पर सड़कों में घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ कर घरों में रहने की हिदायत दी। सुमेरपुर कस्बे के स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को भी देखा। दोनों अधिकारी कमलेश तिराहा से मैथिलीशरण गुप्त मार्ग होते हुए पैदल बस स्टैंड पहुंचे। नारायनपुर, दरियापुर, कुंडौरा, पौथिया आदि गांवों का भ्रमण किया। दोनों अधिकारी शहर के लोनिवि डाकबंगले पहुंचे। जहां जिलाधिकारी व एसपी द्वारा लॉकडाउन व होम डिलीवरी की गई तैैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें