फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वृद्ध की शव फेंके जाने से मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर। पिछले गुरुवार की शाम महेरा और खड़ेहीलोधन के गांव के हार में एक वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। अपन खेत गए किसान ने शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की पहचान कराने को आसपास के गांवों में प्रयास किया। लेकिन वृद्ध की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को सदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह व सीओ मौदहा सौम्या पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे थानाक्षेत्र के महेरा व खड़ेही लोधन गांवों के बीच नहरिया के पास करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर सफेद धोती-कुर्ता व पीली सदरी था। किसी ने उसकी धारदार हथियार से कहीं बाहर हत्या कर शव को महेरा निवासी कामता निषाद के खेत में फेंक दिया। फसल कटाई करने गए लोगों ने शव को पड़ा होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद खड़ेहीलोधन प्रधान ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को शव पड़े होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है। बताया कि राठ मार्ग से कुछ दूर महेरा की ओर नहर के किनारे कहीं बाहर वृद्ध की हत्या कर शव फेंका गया है। कहा कि वाहन के निशान भी मिले हैं। शव की शिनाख्त कराए जाने के लिए सदर अस्पताल के मोर्चरी हाउस में शव रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें