सरीला। क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव निवासी बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई है।
धौहल गांव निवासी शिव शरण तिवारी उर्फ (राजू प्रधान) ने बताया कि छोटे भाई भोलेशरण (40) गांव में खेती किसानी का कार्य करते थे। पिछले चार पांच दिन से बुखार से जूझ रहे थे। बुखार का उपचार पिछले तीन दिन से गांव में कराया जा रहा था, लेकिन आराम न मिलने पर जिला अस्पताल ले गए थे। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान देर रात हालात बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई है। (संवाद)