फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने सामने भिडंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के रंहटिया मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को कुर्रा राठ निवासी भोला (21), उमेश (20) व साथी राघवेंद्र (20) निवासी चंदरसी राठ जा रहे थे। सामने से दूसरी बाइक पर पुष्पेंद्र (28) निवासी राठ उसका साथी संजीत निवासी भुजपुर जलालपुर की तरफ जा रहे थे। सरीला-बिवांर मार्ग पर रहटियां गांव की मोड़ पर दोनों बाइक सवारों की टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे जलालपुर थाना उपनिरीक्षक वकील अहमद ने बताया कि भोला, उमेश व राघवेंद्र घायल हो गए थे। तीनों घायलों को एंबुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दूसरे बाइक सवार पुष्पेंद्र व संजीत को मामूली चोटें आई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें