हमीरपुर। खड़ेहीलोधन में पंखा ठीक करते समय एक छात्र करंट की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा।
क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन निवासी सतेंद्र उर्फ फकीरा राजपूत का 18 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार गुरुवार शाम लगभग 8 बजे घर मे पंखे को ठीक कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिसे देख उसके स्वजन इलाज के लिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां की भी पहले मौत हो चुकी है। मृतक अपने 3 भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा भाई था। वह इंटर का छात्र था। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)