फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रत्याशी आमने सामने आ जाने से प्रधान संघ का चुनाव निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के आमने सामने आने से प्रधान संघ का चुनाव नहीं हो सका। संघ के पदाधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि 17 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है, जिसमें चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक सभागार में प्रधान संघ का चुनाव होना था। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड जोन के प्रभारी हरस्वरूप व्यास व जिलाध्यक्ष ईशु राजपूत भी बैठक में पहुंच गईं थीं। लेकिन, अध्यक्ष पद के लिए किसी एक के पक्ष में सहमति न बन पाने की वजह से चुनाव रोकना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए बिलगांव प्रधान रामपाल राजपूत व जिटकरी प्रधान राहुल आमने-सामने आ गए। बाद में संघ के पदाधिकारियों ने मतदान से चुनाव कराने का फैसला लिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरस्वरूप व्यास ने बताया कि कोरम भी पूरा नहीं था। कहा कि सर्वसम्मति न बन पाने की वजह से चुनाव निरस्त करना पड़ा है। बताया कि 17 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है। इसमें चुनाव कराए जाएंगे। इस मौके पर करीब 30 प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें