फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें औरों को बचाएं: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और इस मुश्किल दौर से हर किसी को उबारने के लिए शासन प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास जारी हैं। डाक्टरों द्वारा भी बताया जा रहा है कि कोरोना का कोई मुकम्मल इलाज अभी नहीं है। इसलिए हर किसी को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी बरतकर ही कोरोना को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ डा.आरके सचान ने कहा कि कोरोना को लेकर हमें तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस करना है। पहला यदि आप विदेश से लौटे हैं, दूसरा यदि आप दूसरे राज्य या शहर से गांव लौटे हैं और तीसरा यदि आप सामान्य नागरिक हैं तो क्या जरूरी सावधानी बरतनी है। बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान विदेश से आने वालों को बताया जा रहा है कि आप घबराएं नहीं। 14 दिनों तक घर के एक अलग कमरे में परिवार वालों से दूर रहें। इस तरह से आप अपने साथ परिवार वालों को भी कोरोना से बचा सकते हैं। जिस कमरे में रह रहे हैं उसमें एक लीटर पानी में 30 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर पोंछा लगाएं। इस दौरान परिवार वालों के साथ ही किसी अन्य से भी हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। विदेश से लौटने के 28 दिनों के भीतर यदि खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई भी लक्षण दिखें तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर-1800 180 5145 अथवा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के नंबर 05282-225491 पर संपर्क करें। इस आपात स्थिति में दूसरे राज्यों और शहरों से लौटने वालों को भी यही सलाह दी जा रही है कि वह 14 दिन तक अपने परिवार के साथ घर पर ही रहें। धार्मिक स्थल, आयोजन, शादी व सामाजिक समारोह में कतई न जाएं। बुखार और खांसी होने पर केवल पैरासीटामाल लें और घर पर आराम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें