सिजनौड़ा गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। रविवार से घर से बकरी चराने निकली किशोरी का शव जंगल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। नीचे पड़े राख के ढेर में मोबाइल नंबर लिखा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव निवासी बुधुआ निषाद पत्नी के साथ रविवार सुबह शादी में गए थे। बेटी काजल (16) को शादी में जाने के लिए कह गए थे। शादी तक किशोरी घर नहीं लौटी।
सोमवार दोपहर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में नीम के पेड़ पर चरवाहों ने शव लटका देख गांव में सूचना दी। शव की पहचान काजल के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया जहा शव लटका था, उसके नीचे राख पड़ी मिली है। राख में मोबाइल नंबर लिखा होने की जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सिजनौड़ा गांव में घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतका के परिजन। संवाद- फोटो : HAMIRPUR