हमीरपुर। जिले को मुकदमों में पैरवी करने और दोषियों को सजा दिलाने में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसके लिए सरकार की ओर से जिले को सम्मानित किया गया है।
विशेष लोक अभियोजक अवध नरेश चंदेल व चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं ने मुकदमों में 65 फीसदी साक्ष्य जुटाए और 66 फीसदी मुकदमों में दोषियों को सजा दिलाई।
चेयरमैन अभियोजन लखनऊ समीर गोचर के निर्देश पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ.चंद्रभूषण त्रिपाठी को शासकीय अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।
जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला, रामबाबू अवस्थी, सुशील कुमार त्रिपाठी, मनीराम बुंदेला, महेश द्विवेदी, मणिकर्ण शुक्ल, राजेश तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, प्रवीण भदौरिया, जगदीश अनुरागी, प्रदीप सरोज, सतेंद्र सिंह गौर, नित्यानंद यादव, विजय सिंह से सहित अन्य अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)