भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। बांकी मौजा के किसानों ने नलकूप खराब होने की शिकायत की तो जेई ने उन्हें धमकाया। किसानों ने इसकी शिकायत सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति तथा जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण त्रिपाठी से की है।
किसान सत्यम सिंह, रामबहादुर सिंह, बृजेश सिंह, राजेंद्र सिंह,गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह आदि ने बताया कि गांव में लगे नलकूप का नंबर 123 है। इसकी मोटर एवं स्टार्टर पैनल छह महीने से खराब हैं। इसकी शिकायत अवर अभियंता राजविशंभर से की गई थी। ठीक कराने की मांग पर अभियंता ने मुकदमा दर्ज कराने की दी।
किसानों ने बताया कि नलकूप बंद होने से करीब 100 बीघे में बोई गई फसलें खराब हो रही हैं। 50 बीघा से ज्यादा जमीन का पलेवा नहीं हो पाया है। अवर अभियंता ने कहा कि किसानों का आरोप निराधार है। नलकूप दो दिन बाद ठीक करा दिया जाएगा।