फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी, माता पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह युवक ने घर में अकेली युवती से छेड़छाड़ की। बाद में साथियों के साथ युवती और उसके माता-पिता को जमकर पीटा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि पति के साथ मकान के पीछे खेत में काम कर रही थी। घर पर पुत्री अकेली थी। इस दौरान केशव धुरिया घर में घुसकर उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बाद में भाई माधव तथा अमरनाथ के साथ आकर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने केशव धुरिया, माधव, अमरनाथ धुरिया के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस बल गांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें