फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। शास्त्रीय गायन में खुुशी सिंह, शास्त्रीय नृत्य में महक सिंह प्रथम और पारंपरिक लोक गायन में महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पारंपरिक लोक गायन में नरेंद्र सिंह द्वितीय और निर्मल तृृतीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य में शाल्वी, एकल नाटक में वैभवी और ढोलक वादन में वर्तिका सिंह प्रथम स्थान पर रहे। चित्रकला में अजय सिंह प्रथम, अनन्या द्वितीय और अक्सा तृतीय रहे। दृश्यकलात्रि आयामी (मूर्तिकला) में आकांक्षा पांडेय प्रथम और कीर्ति साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में प्रेरणा सिंह, अमित दक्ष, आरपी सक्सेना, वंदना खरे का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरस्वती देवी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें