फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में दोषी को चार वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट नीरज कुमार महाजन की अदालत ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को चार वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने 17 जून 2015 को मुस्करा थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 16 जून को खेतों में बने डेरा में 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का द्रवेंद्र कुमार वहां पहुंचा और पुत्री को पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। उसे अंदर खींचने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर बंबा में छिप गया। कुछ देर बाद फिर डेरा जाकर किशोरी को दबोचने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे परिजनों के ललकारने पर फायरिंग करता हुआ भाग गया था। विशेष लोक अभियोजक अवध नरेश चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। जुर्माना अदा न करने तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें