हमीरपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सरकार ने हमीरपुर डिपो को दो नई बसों की सौगात दी है। शनिवार को दोनों बसें हमीरपुर पहुंच गई। रविवार को सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।
हमीरपुर डिपो में रोडवेज 63 बसें हैं जिनमें 90 फीसदी बसें अपनी मियाद पूरी कर चुकी है या उसके नजदीक हैं। ऐसे में क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र भेजकर कुछ नई बसें दिलाए जाने की मांग की गई थी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अकील अहमद खान ने बताया कि मुख्यालय से दो नई बसें मिल गईं है। अभी फास्टैग नहीं लगा है। जिससे शुरुआत में लोकल रूट पर चलाया जाएगा।