फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कैडर के चिकित्सकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
Medical college cadre doctors will have online attendance
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज कैडर के प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य चिकित्सकों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को यह फरमान जारी किए हैं। जल्द ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाएगा। जानकारी के मुताबिक बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ कैमरे में चिकित्सक का फोटो भी दिखेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के पास इस हाजिरी की सीधी फीडबैक जाएगी। इससे मनमर्जी से अस्पताल आने वाले चिकित्सकों पर भी रोक लगेगी और सभी समय पर अस्पताल पहुंचेंगे और ड्यूटी से वापस जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से एक टीम ने निरीक्षण किया था और इसी दौरान यह निर्देश भी कॉलेज प्रबंधन को जारी किए थे। मेडिकल कॉलेज में 170 से अधिक कॉलेज कैडर के चिकित्सक हैं, जिनकी हाजिरी अब ऑनलाइन लगेगी। वहीं, अन्य स्टाफ व आउटसोर्स कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दी गई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि एनएमसी ने ऑनलाइन हाजिरी के निर्देश दिए हैं। जैसे ही वहां से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आएंगे, उस तरीके से मशीनरी व उपकरण खरीदे जाएंगे। बायोमीट्रिक हाजिरी कब शुरू होगी, फिलहाल इसकी सूचना नहीं है, लेकिन इस संबंध में निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें