फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : शिकायत मिली, डीएम ने टीम भेजकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
मुस्करा थाने में आयोजित थाना दिवस में लोगों की समस्या सुनते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी शु? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। जिला अधिकारी डॉ.चंद्रभूषण त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। खड़ेही लोधन गांव के लोगों की शिकायत पर टीम भेजकर कालका माता मंदिर से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व से संबंधित तीन शिकायतों के निस्तारण के निर्देश लेखपाल को दिए गए।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने समस्याओं को सुना । जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 11 शिकायतें पंजीकृत हुई हैं। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 10 तथा पुलिस से संबंधित एक शिकायत थी। जिसमे पुलिस की शिकायत का मौके पर निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार नौ शिकायतें प्राप्त हुई एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। कोतवाली निरीक्षक पवन पटेल, राजेश चंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक वेद प्रकाश, रामनिवास यादव, राजस्व विभाग के मोतीलाल रमेश शर्मा हरगोविंद सिंह रमेश कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
बिवांर संवाद के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, एसडीएम मौदहा सुरेश कुमार सीओ मौदहा विवेक यादव ने शिकायतें सुनीं। राजस्व सम्बंधित मात्र दो मामले आए, जिनमें से एक मामला निस्तारित हो सका। दूसरे मामले में खेत की माप कराने एसडीएम मौदहा खुद मवई जार गांव गए लेकिन खेत में पानी भरा होने की वजह से पैमाइश नहीं हो सकी।
सरीला संवाद के अनुसार एसडीएम खालिद अंजुम व सीओ घनश्याम सिंह ने शिकायतें सुनीं। थानाध्यक्ष जरिया राम आसरे सरोज ने बताया कि दो शिकायतें आई। एक शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया गया तथा दूसरी शिकायत में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

जलालपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया राजस्व विभाग से संबंधित चार शिकायतें आई। जिसमें दो शिकायत का मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें