हमीरपुर के चिकासी थाना क्षेत्र के इछौरा गांव में जगदीश (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके दरवाजे के चबूतरे पर पड़ा मिला है। सिर पर तेजधार हथियार के निशान है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के पिता केसरी प्रसाद राजपूत ने बताया कि उनका बेटा रात में खाना खाकर छत पर लेटा था। सुबह उनका शव दरवाजे पर पड़ा मिला है। किसी ने उनकी हत्या की है। कहा किसी से उनकी रंजिश नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।