मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया। वहां डॉ. शिवजी गुप्ता ने जावेद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित पांडे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार दोनों युवक बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे और प्रारंभिक जानकारी में उनके नशे की हालत में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना उपनिरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी सीएचसी पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।