जजी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्रभान सिंह के निर्देशन में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसमें सुलह समझौते के आधार पर 14,390 वादों का निस्तारण किया गया। आठ करोड़ 23 लाख रुपये भी जुटाए गए।
इंडियन बैंक के डिप्टी एलडीएम सुनील कुमार यादव ने बताया कि जनपद में स्थापित समस्त बैंकों के कुल 16,362 मामलों में से 288 वादों का निस्तारण हुआ है। सुलह समझौते के आधार पर 3 करोड़ 92 लाख 38 हजार 144 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। न्यायालय द्वारा निस्तारित वादों में चार करोड़ 31 लाख 6528 रुपये समझौते के रूप में प्राप्त हुए। न्यायालय व राजस्व एवं बैंकों द्वारा कुल आठ करोड़ 23 लाख 44 हजार 672 रुपये समझौते के रूप में प्राप्त हुए। प्रधान न्यायाधीश इन्द्र देव दुबे, लोक अदालत के नोडल विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट मो. असलम सिद्दीकी, अपर जिला जज दप्रक्षे विनीत कुमार बासवानी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार जयंत, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नीरज कुमार महाजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार खरवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाती, सचिव जिला विधिक सेवा सुदेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार शासन, सिविल जज (जूडि) हर्षिता, सिविल जज (जूडि) महिला अपराध आंचल राणा उपस्थित रहे।