फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीपुर : प्रतिबंधित दैमार पटाखों से दो बच्चों सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बारावफात जुलूस में रविवार को दो जगह दैमार पटाखा फोड़ने से दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। दो को जिला अस्पताल और एक को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के अरतरा तिराहे के निकट जुलूस में दैमार पटाखा फोड़ा गया। इसकी चपेट में आने से कैफी (19) पुत्र सलीम, सानू (22) पुत्र बब्बन, शहजादे (22) पुत्र रहमान और दो बच्चे घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कैफी को गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया है।
फत्तेपुर मोड़ के निकट जुलूस में दैमार चलाने से अफसर खान (25) पुत्र अज्ञात और सोहेल (23) पुत्र अनवार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में ले जाया गया। डॉ.संदीप पाल ने बताया कि युवकों की जांघों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें