फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम व मंदिरों में दीप प्रज्जवलन, दीपदान किया गया। बड़े देवा बाबा मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने वाल्मीकि उपवन में महर्षि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वच्छता सैनिकों को वाल्मीकि रामायण भेंटकर सम्मानित भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। परियोजना निदेशक डीआरडीए व नोडल अधिकारी वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम साधना दीक्षित, डिप्टी आरएमओ बृजेंद्र यादव, नगर पंचायत श्रीकांत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि, घनश्याम वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार भारतीय वाल्मीकि आंबेडकर सामाजिक विकास सेवा संस्था ने सत्तीमाता मंदिर से शोभायात्रा निकाली। आयोजन दलपत वाल्मीकि ने किया। महिलाओं ने आरती की।
सुमेरपुर संवाद के अनुसार नगर पंचायत की ओर अनुसुइया आश्रम में कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेता अरिमर्दन सिंह, उमेश सिंह, सियाचरन शर्मा, मीना यादव, संतराम गुप्ता, राजेश सहारा, रोहित शिवहरे, पुष्पराज सोनी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सिमनौड़ी, टेढ़ा, मवईजार के रामजानकी मंदिर, चंद्रपुरवा बुजुर्ग के मजरा इटरा के बजरंगबली मंदिर, बरदहा सहजना के मजरा कीरतपुर के बैठका धाम मंदिर में दीपदान किया गया।
सरीला संवाद के अनुसार पहाड़ी तालाब मंदिर परिसर में सुंदर कांड, अखंड रामायण व हवन-पूजन हुआ। वाल्मीकि समाज के लोगों ने सुंदर कांड सुना। मुख्य बाजार में वाल्मीकि समाज के लोगों ने हवन पूजन किया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपालिका यादव व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें