फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक हामिद छात्रों को सिखा रहे हॉकी के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। पूर्व सैनिक एवं हॉकी खिलाड़ी हामिद हुसैन क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पूर्व सैनिक एवं हॉकी खिलाड़ी हामिद हुसैन क्षेत्र के खिलाड़ियों को सुबह-शाम मैदान पर कड़ी प्रैक्टिस करा रहे हैं। हुसैन का कहना है कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के ऐसे छात्र जो हॉकी में ऊंचे मुकाम तक पहुंचना चाहते हैं, उनको अपने अनुभव के आधार पर प्रशिक्षित कर आगे बढ़ाना है। हामिद ने बताया कि हॉकी व अन्य खेलों के लिए रहमानियां कॉलेज के संचालक अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के ऐसे छात्र जो खेलों के माध्यम से अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। बताया कि उन्होंने एक क्लब का पंजीयन कराया है। क्लब के माध्यम से ही तैयार खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराते हैं। मौदहा रॉयल स्पोर्ट क्लब हॉकी टीम के कप्तान अबरार अहमद का कहना था कि वह रहमानिया इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। कालेज व सरकार की तरफ से यहां खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों में मायूूसी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें