फोटो 20 एचएएमपी 34 मृतक हरिश्चंद्र। स्रोतः परिजन
राठ (हमीरपुर)। शादी समारोह में जाते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से उसकी चपेट में आए बाइक सवार दो किसानों की मौत से गांव में मातम पसर गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई।
नगर के एक विवाह घर से रविवार रात खजुरी गांव निवासी करन सिंह की बेटी वर्षा की शादी संपन्न हुई। देर शाम शादी में शामिल होने जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा (56) व मानबहादुर द्विवेदी (50) बाइक से कस्बा आ रहे थे। अमगांव गांव से पहले सीमेंट सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई थी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से हरिश्चंद्र मिश्रा व मानबहादुर द्विवेदी की मौत हो गई थी। वहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार हरीसिंह, मनोहर, ठाकुर, ट्रैक्टर चालक बालकिशन व उसके पिता धांधू घायल हो गए थे।
हरिश्चंद्र मिश्रा के नाम पर तीन हेक्टेयर भूमि है। वह खेती कर पत्नी ममता, बेटा राहुल, बेटी प्रियंका (28) व आकांक्षा (24) का भरण पोषण करते थे। वहीं मानबहादुर द्विवेदी अविवाहित थे। उनके नाम पांच बीघा जमीन है। हरिश्चंद्र के भाई राजकुमार मिश्रा का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से सड़क पर गाड़ी चला रहा था जिसकी वजह से हादसा हुआ। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजन को सौंप दिए गए। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
फोटो 20 एचएएमपी 34 मृतक हरिश्चंद्र। स्रोतः परिजन