फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नाती ने गोली मारकर की बाबा की हत्या

Mon, 28 Oct 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के बिहरका गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे रिश्ते के नाती ने अपने बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले 12 बोर की बंदूक को बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहस के बाद नशे में घटना अंजाम दी है।
विज्ञापन




बिहरका गांव निवासी विक्रम सिंह (50) की रिश्ते के नाती लवकुश सिंह से किसी बात को लेकर शाम चार बजे बहस हो गई। इससे नाराज लवकुश ने अपने घर की छत पर चढ़कर सीधा विक्रम के ऊपर फायर झोंक दिया। पहली गोली बिजली के खंभे पर लगी।
जिसके बाद दूसरी गोली सीधे विक्रम के सीने में लगी। वह वहीं गिरकर तड़पने लगे और माैके पर ही उनकी माैत हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बंदूक के साथ हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है। उसने नशे में वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे लकी सिंह ने बताया कि उसके पिता खेत से लौट रहे थे। तभी लवकुश गाली गलौज करने लगा। इसके बाद फायरिंग करते हुए सीने में गोली मार दी।
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदूक लाइसेंसी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें