फोटो 19 एचएएमपी 24- राठ के मवई में मां की मौत पर बेसुध हुई बेटी देवकुंवर। संवाद
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद में युवक ने पारिवारिक दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
बहादुर राजपूत ने बताया कि रविवार दोपहर वह घर पर था। इसी दाैरान पारिवारिक भतीजा गजेंद्र वहां आया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि उसने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि हमले में उन्हें चोट भी लगी। बताया कि उस समय मां शोभारानी (85) घर में उनकी अकेली थीं। आरोप है कि गजेंद्र ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बाद में चारपाई की रस्सी से उनका गला कस दिया। कुछ देर बाद जब बहादुर घर लौटे तो मां को मृत अवस्था में पाया। उनका शव चारपाई से टिका था और गले में रस्सी कसी थी।
बहादुर ने बताया कि उनके नाम पर पांच बीघा भूमि है। वह मां के साथ रहते थे। पत्नी भाना तीन बच्चों के साथ राठ में रहतीं हैं। बहन देवकुंवर ससुराल औंड़ेरा गांव में रहतीं हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह व कोतवाल अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि बहादुर के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
फोटो 19 एचएएमपी 24- राठ के मवई में मां की मौत पर बेसुध हुई बेटी देवकुंवर। संवाद