फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें बढ़ाएं आय के स्रोत: प्राची

Tue, 30 Dec 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में स्वयं के आय स्रोत बढ़ाने को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन आय बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। कहा गया कि संपति कर, व्यवसाय कर, मनोरंजन कर, विज्ञापन कर आय के प्रमुख स्रोत साबित होंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में सीनियर मैनेजर प्राची गुप्ता ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के व्यावहारिक तौर तरीके बताए। ट्रेनर पूजा अरजरिया व रामऔतार ने बताया कि पंचायतें संपत्ति कर, व्यवसाय कर, मनोरंजन कर, विज्ञापन कर और वाहन कर जैसे विभिन्न करों के माध्यम से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकती हैं। प्रशिक्षण सत्र में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष माहेश्वरी दीन ने कहा कि मजबूत आय स्रोतों से पंचायतें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी और सरकारी निर्भरता कम होगी। एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में सहायक विकास अधिकारी अमर सिंह यादव की मौजूदगी में प्रशिक्षण हुआ। मौदहा ब्लाक के 72 प्रधान व पंचायत सहायक तथा मुस्करा ब्लाक के 22 प्रधान व पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें