फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सरकारी राशन विक्रेता के पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पिपरामाफ गांव में सरकारी राशन विक्रेता के पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिपरामाफ निवासी कमल विश्वकर्मा (62) की पत्नी फूलनदेवी के नाम गांव की सरकारी राशन दुकान है। गुरुवार को कमल शाम सात बजे तक कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण करता रहा। इसके बाद घर चला गया। रात में पत्नी और बच्चों के साथ भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। रात के समय कमल ने कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह जब पत्नी जागी तो पति को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार परिजनों से जानकारी ली। बेटे रत्नेश ने बताया कि पिता ने किसी भी प्रकार की परेशानी संबंधित बात घर पर नहीं बताई। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें