फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ब्लैकमेलिंग से आहत सर्राफ ने खाया जहर, कानपुर रेफर

Sun, 15 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 25- जिला अस्पताल में सर्राफा कारोबारी का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जेवर गिरवी रखकर वापस न करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी और पूछताछ से आहत सराफा कारोबारी ने रविवार की शाम जहर खा लिया। सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जहर खाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता और पुलिस पर आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट लिखकर जेब में डाला। परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सर्राफा को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने ब्लैकमेलिंग से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है।
कोतवाली अंतर्गत नगर के सुनराही गली निवासी प्रियांशू गुप्ता ने 30 जनवरी को सराफा कारोबारी भाई सुरेंद्र सोनी व राजेंद्र सोनी के खिलाफ रुपये देने के बावजूद गिरवी जेवर वापस न करने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में बताया कि करीब छह माह पूर्व उसने करीब 232 ग्राम सोने के जेवर ओम ज्वैलर्स में गिरवी रखा था इसके बाद उसने सराफा कारोबारी भाइयों को ब्याज समेत रुपया वापस किया।
विज्ञापन

आरोप रहा कि सराफा कारोबारी जेवर वापस लौटाने से मना कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने एक पखवारे पूर्व शिकायतकर्ता की लिखित सूचना पर सर्राफा कारोबारी भाईयों सुरेंद्र सोनी व राजेंद्र सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की प्राथमिकी दर्ज की।

फोटो 15 एचएएमपी 25- जिला अस्पताल में सर्राफा कारोबारी का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें