फोटो 24 एचएएमपी - 14 दुर्गा पंडाल में सुदामा चरित्र का मंचन करते कलाकार। संवाद
हमीरपुर। नवरात्र के छठे दिन शहर के सुभाष बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में रामलीला का आयोजन किया गया। वहीं, विवेक नगर मोहल्ला स्थित दुर्गा पंडाल में श्रीकृष्ण-सुदामा की प्रसंग लीला देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। माता रानी के जयकारों से मंदिर व पंडाल गूंज उठे। मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी रही। जगह-जगह कन्या भोज भंडारे चलते रहे।
कई जगह देवी मंदिरों व घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया। देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु ने धूप-दीप से पूजन कर मां के जयकारे लगाए। इससे मंदिरों का वातारण भक्तिमय हो गया। ज्योतिषाचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी माता की आराधना हुई। देवी ने इस पुत्री स्वरूप से पिता के कुल की रक्षा का संदेश दिया है। कात्यायन ऋषि ने तपकर देवी से वरदान मांगा कि आप पुत्री रूप में मेरे कुल में जन्म लें।
फोटो 24 एचएएमपी - 14 दुर्गा पंडाल में सुदामा चरित्र का मंचन करते कलाकार। संवाद