फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 यातायात माह के अवसर पर पुलिस ने कैंडल मार्च निकालकर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


सीओ राजेश कुमार पांडेय की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर पुलिस और नगर के संभ्रांत लोगों ने कैंडल मार्च  निकाला। सीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर चल रहे यातायात माह में सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जानी है। सोमवार को शिक्षण संस्थानों में कैंप लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


 इस  मौके पर थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजा दुबे, सिपाही  बृजेंद्र सिंह, अवधेश सहित कस्बे के दो दर्जन से अधिक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह ललपुरा थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष शिवमिलन के नेतृत्व में कैंडल जुलूस निकाला। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें