फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ के विरुद्ध मुकदमे का आश्वासन

Sat, 31 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ाशिलाजीत पावर स्टेशन की एचटी लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत होने के मामले में एसएसओ के विरुद्ध मामला दर्ज करने और परिजनों को आर्थिक सहायता के आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र के सरसई गांव निवासी संविदा कर्मी लाइनमैन मुन्ना कुशवाहा की एचटी लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनाें ने एसएसओ गंधर्व सिह यादव पर लाइन चालू करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एसएसओ को हिरासत में ले लिया था।

अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से नाराज संविदा कर्मियों ने काम बंद कर दिया था। संविदा कर्मी एसएसओ और जेई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने और मृतक लाइनमैन के परिजनों को सहायता देने की मांग पर अड़ गए। विभाग के संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष नसीम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से हुई वार्ता में एसएसओ के खिलाफ मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी काम पर वापस आ गए हैं। खेड़ा पावर स्टेशन के जेई एसपी मिश्रा ने बताया कि मृतक लाइनमैन के परिजनों को विभाग एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक जिलाधिकारी के माध्यम से देगा। फिलहाल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गई है।

एसएसओ के खिलाफ 304 आईपीसी की तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं राठ में संविदा बिजली कर्मियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। उपखंड कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार, नसीम अहमद, आशीष आदि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ ज्ञानेश कुमार से मिला।

उन्हाेंने एसएसओ को हटाने, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने, संविदा कर्मियों का बीमा कराने, स्टेशन पर तैनात एसएसओ की डयूटी सिर्फ 8 घंटे लेने और स्टेशन पर शराब पीने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने संबंधी मांगें रखीं। मौके पर जेई भूपसिंह, एसपी मिश्रा, रविन्द्र साहू, पुनीत शर्मा सहित संविदा कर्मी कोमल सिंह, रामविलास, गंगा, उमाशंकर, सकील अहमद, बबलू, फैजुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें