राठ (हमीरपुर)। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजा और गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्र के सुचारू रूप से चलाए जाने की मांग सपाइयों ने की। किसानों के साथ सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए गल्ला मंडी से तहसील परिसर तक नारेबाजी कर एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पार्टी की नेता चंद्रवती वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने गल्ला मंडी से पदयात्रा निकाली और नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन देते हुए चंद्रवती वर्मा ने बताया कि सैकड़ों किसान की हजारों बीघा की फसल बारिश से बर्बाद हो गई है। राजस्व विभाग किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए और गल्ला मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्रों को सुचारू रूप से चलाया जाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, सत्यपाल यादव, मानसिंह यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव, सुखसिंह यादव, दीपक यादव, मनप्यारे सिंह, लालता सिंह खंगार, राजेश विश्वकर्मा, रामस्वरुप, जयप्रकाश, सत्यम राजपूत, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।