फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मोंटी आत्महत्या कांड में प्रेमिका एवं भाई गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले अंकित उर्फ मोंटी सोनी के मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद उसकी प्रेमिका एवं उसके भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

इस आत्महत्या कांड में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। एक जुलाई को कस्बे के नेहा चौराहा के समीप रहने वाले व्यवसायी रामबाबू सोनी के इकलौते पुत्र अंकित उर्फ मोंटी सोनी (26) ने प्रेम प्रसंग के मामले में फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका के चलते तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पिता ने कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहने वाले पप्पू मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, साधना मिश्रा, टिंकू मिश्रा, उसकी पुत्री तान्या मिश्रा एवं बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होते ही सभी आरोपी भूमिगत हो गए थे।
विज्ञापन

इस बीच स्वर्णकार संघ ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने 12 जुलाई को आरोपी टिंकू मिश्रा को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। शनिवार को पुलिस ने महोबा के भटीपुरा मोहाल में हरिदास साहू के मकान में छापा मारकर तान्या मिश्रा व गौरव मिश्रा पुत्र टिंकू मिश्रा को गिरफ्तार दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान कस्बा इंचार्ज राजवीर सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, अभिषेश कुमार, महिला आरक्षी सौम्या चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें