फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आठ माह बाद मिली किशोरी, दुष्कर्म की रिपोर्ट

Fri, 12 Apr 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से आठ माह पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने खोज लिया है। पीड़ित पिता ने आरोपी पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि आठ माह पूर्व थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई है। पिता की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बताया कि बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि पीड़िता एक युवक के साथ छेड़ी बेनी क्षेत्र के पास हैं। जहां से पीड़िता सहित युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोवेंद्र निवासी उमरिया बताया है। कहा कि पीड़िता से उसकी जान पहचान हो गई थी। जबकि पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उसने जबरदस्ती डरा धमकाकर उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। कहा कि आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी कर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें