फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह नृत्य में जीजीआईसी अव्वल

Wed, 04 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में प्रतिभागी छात्राओं ने
विज्ञापन

अपनी बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से कला और संस्कृति के दुनिया में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के संकेत दिए । समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्राएं अव्वल रहीं, जबकि एकल नृत्य में सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की छात्रा नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय आयोजन में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बुधवार को जीजीआईसी में आयोजित ब्लाक  कला उत्सव का प्रधानाचार्या नुजहत सईद फात्मा ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर शुभारंभ किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के माध्यम से जिले के सभी ब्लाकों में कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक से एक-एक प्रतिभागी का चयन होगा। यही प्रतिभागी प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


एकल नृत्य प्रतियोगिता में सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की छात्रा नंदिनी त्रिपाठी प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा अर्चना सेंगर द्वितीय रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी अव्वल रहा। वहीं गायन प्रतियोगिता में सरदार पटेल इंटर कालेज की छात्रा हर्षिता प्रथम और हर्षदीप द्वितीय रही। नाट्यकला प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रथ और राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वितीय रहा।

दृश्यकला प्रतियोगिता में जीजीआसी की छात्रा रूबी प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर कालेज के छात्र सौर द्वितीय रहे।  प्रतियोगिताओं में राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में सरदार पटेल कालेज की रश्मि द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर कालेज की शशि तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यलय के वरिष्ठ लिपिक कुंवरलाल बैरागी, राजेंद्र साहू, वंदना खरे, मनोरमा देवी और मीनू मुख्तार शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में श्रीजड़िया, मंजुलता गुप्ता और शिवांगी स्वर्णकार का उल्लेखनीय योगदान रहा। संचालन विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रवक्ता गजोश्वर प्रसाद यादव और कार्यक्रम कीसहसंयोजक नीना पांडेय ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें