फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शहर की तर्ज पर गांवों में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेगी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। पांच हजार आबादी के गांवों को स्वच्छ बनाए जाने के लिए रिक्शा कचरा गाड़ी के द्वारा घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र किया जाएगा। वहीं जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर गीले व सूखे कचरा के लिए कूड़ेदान भी लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में मुस्करा क्षेत्र के सात गांवों को को चुना गया है।
विज्ञापन

शासन ने ओडीएफ के तहत संतृप्त हो चुके गांवों में स्वच्छता की तस्वीर बदलने के लिए सार्वजनिक स्थानों में कूड़ेदान रखे जाने व घर-घर कचरा उठाए जाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए कचरा गाड़ी आदि के लिए धनराशि अवमुक्त की जा रही है।
एडीओ पंचायत सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में प्रथम चरण में क्षेत्र के सात गांवों को चुना गया है। बताया कि इनमें मुस्करा ग्राम पंचायत को 84 लाख, गहरौली 67 लाख, बिवांर 70 लाख, उमरी 51 लाख, इमिलिया 58 लाख, पहाड़ी व बसवारी को 50-50 लाख की धनराशि स्वच्छता अभियान के लिए भेजी गई है। बताया कि इस धनराशि से सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार एक या दो रिक्शे की खरीद के साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्टील के गीले व सूखे कचरे के लिए कूड़ेदान रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन

गहरौली सचिव जमाल अहमद ने बताया कि 45 कूड़ेदान स्कूल, मंदिर, मस्जिद, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए गए हैं। इसके अलावा रिक्शा कूड़ा गाड़ी भी खरीद ली गई है। जो घर-घर कूड़ा उठाने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें