गहरौली(हमीरपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन क्वाटर फाइनल मुकाबले में गहरौली स्टार ने हुसैना तीन विकेट से मैच जीत लिया। वहीं बिवांर ने चरखारी से मुकाबला जीत कर सेमी फाइनल में जगह बन ली।।
शनिवार को टूर्नामेंट में गहरौली कप्तान सत्यम राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंटबाजी करने का फैसला किया। हुसैना की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। इसमें ओपनर सचिन 25, साकेत 15, बंटू ने 32 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गहरौली टीम की ओपनिंग सदी हुई रही। बल्लेबाज प्रियांशु ने 15 और नागेश ने 20 रनों का योगदान दिया।अजय ने 21और बालेंद्र ने 10 रन बनाए। टीम ने सात विकेट खोकर 76 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया।
दूसरे मैच में बिवांर के कप्तान किंग क़ाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित ओवर में 130 रन बनाये। राहुल ने 20, सुग्रीव ने शानदार 87 रनो की पारी खेली जवाब में उतरी चरखारी यह मुकाबला 55 रनों से हार गई। अंपायर अजय राजपूत व मनीष ,स्कोरर योगेंद्र कुमार, कमेंटर उमाकांत और भूपेंद्र राजपूत रहे।