फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बार-बार जुकाम तो खून की कमी हो सकती है कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
-खून की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता हो जाती है कमजोर
विज्ञापन

फोटो 09 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल के कक्ष में मरीजों को देखते डॉ. राजेश भट्ट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक बार-बार सर्दी-जुकाम होना केवल मौसम का असर नहीं बल्कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत भी हो सकता है। खून की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में संक्रमण जल्दी जोर पकड़ लेता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि ओपीडी में करीब 100 से 120 मरीज सर्दी-जुकाम के आ रहे हैं। इनमें से 25 से 30 मरीजों की जांच में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम पाया जा रहा है। ऐसे मरीजों में बार-बार सर्दी-जुकाम की शिकायत अधिक देखी जा रही है। बताया कि खून की कमी को नजरअंदाज करना आगे चलकर एनीमिया जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। लाल रक्त कणों की कमी से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इससे कमजोरी, चक्कर और सांस फूलने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बार-बार सर्दी-जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह से खून की जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन

-

एनीमिया के प्रमुख लक्षण

-लगातार कमजोरी महसूस होना।
-चक्कर आना या सिरदर्द।
-सांस लेने में परेशानी।
-हाथ-पैर ठंडे बने रहना।
-जल्दी थकान महसूस होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें