फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पांचों नगर निकायों में 72 स्थानों पर खोले गए निशुल्क प्याऊ

Sat, 01 Jun 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम मृदुल चौधरी के निर्देश पर जिले की दोनों नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में 72 स्थानों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। ताकि, राहगीरों और आने-जाने वाले लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिल सके।
विज्ञापन

शहर में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रोडवेज, नवीन प्राईवेट बस स्टैंंड, आल्हा चौक, सुभाष चौक, हमीरपुर चुंगी, ऊदल चौक, परमानंद चौक, पठा तिराहा, झलकारी बाई तिराहा, रेलवे स्टेशन, तहसील चौराहा, खनगा बाजार समेत 36 स्थानों पर निशुल्क प्याऊ खोले गए हैं। इसी तरह नगर पालिका चरखारी में बस स्टैंड, ड्योढ़ी तिराहा, घड़ी मस्जिद चौराहा, गोलाघाट सब्जी मंडी, पचराहा, झंडा चौराहा, गोवर्धन नाथ मन्दिर, वीपार्क, जरौली तिराहा, रामनगर में यात्री प्रतीक्षालय के पास, नगर पंचायत कुलपहाड़ में गोंदी चौराहा, बस स्टैंड के पास, बिजली विभाग के अलावा खरेला व कबरई नगर पंचायत में कई स्थानों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।
इससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बताया कि नगरवासियों की पेयजल समस्या के निदान के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1533 में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें