हमीरपुर। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थाना प्रभारियों को यहां से वहां किया है। इनमें बिवांर थानाघ्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है।
सीजेएम कोर्ट ने बीते दिनों एक लूट के मामले में हीला हवाली करने पर बिवांर थानाघ्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व कुनेहटा चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार पर प्रकीर्णवाद दर्ज किया था। इस पर शुक्रवार को एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर किया है। जबकि कुरारा थाने में तैनात इंस्पेक्टर नंदराम प्रजापति को बिवांर थाना भेजा गया है। वहीं, राठ कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज को कुरारा थाने की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार निरीक्षक अमित कुमार को राठ कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)