राठ। मझगवां थाने के झिन्ना वीरा गांव निवासी मूलचंद राजपूत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह घर में रखी अपने किराने की दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के चार लोग लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटे रविन्द्र, बृजगोपाल, पत्नी कैलाश रानी, बेटी पूजा बचाने आईं तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। बताया कि मारपीट से उनके सिर पर गंभीर चोट आईं है। बेटे रविंद्र और बृजगोपाल के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पत्नी के नाक और हाथ में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)