स्टेशन में मरम्मत हो रही मशीन को देखते अधीक्षण अभियंता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन के स्थानीय जेई व कर्मचारियों ने गुरुवार को पावर हाउस में मशीनों की मरम्मत की। इससे मुख्यालय सहित झलोखर फीडर के गांवों की विद्युत आपूर्ति चार घंटे ठप रही। जेई राजेश राम ने बताया कि टाउन फीडर की ट्रिपिंग मशीन व झलोखर फीडर की लिफ्ट मशीन की मरम्मत की गई। बताया कि अभी व्यवस्था को दुरुस्त करने में एक दिन का और समय लगेगा। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीनों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। मरम्मत के दौरान अधीक्षण अभियंता एसडी सिंह ने काम का जायजा लिया।