फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चार दिन बीते, रीवन गांव में पेयजल संकट का समाधान नहीं

Wed, 08 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 10= रीवन गांव स्थित दाने बाबा कुआं में पानी भरते ग्रामीण। संवाद - फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के रीवन गांव के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन भी उन्हें पेयजल समस्या से निजात नहीं दिला सका। शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर की थी। उनके आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों का पानी नहीं मिल सका। मोटर न बदले जाने से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को परेशान है। वहीं आधे गांव के ग्रामीणों को एक कुएं का सहारा है।
विज्ञापन

करीब सात हजार आबादी वाले रीवन गांव में दो नलकूप लगे थे। इसे नमामि गंगे योजना में शामिल कर दिया गया। वर्तमान में एक नलकूप खराब है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्र के ग्रामीणों को डेढ़ माह से पानी नहीं मिल पा रहा। इस पर शनिवार को समाधान दिवस में सौ से अधिक ग्रामीणों ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी पानी दिलाए जाने की जोरदार मांग की। मंडलायुक्त ने शीघ्र समाधान होने की बात कही थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी नलकूप सही नहीं कराया गया।
- ग्रामीण धनीराम ने बताया कि आधे गांव में पानी मिल रहा है। हम लोग दाने बाबा कुआं से व वहीं लगे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। ग्रामीण वृंदावन खंगार ने बताया कि पेयजल मुहैया कराने को सरकार की लाखों रुपये खर्च कर बनाई योजनाएं फेल है। उन्हें पूर्वजों द्वारा बनाए गए कुएं का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नलकूप का मोटर बनने गया है यह बुधवार तक ठीक होकर आ जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी।
- एसडीएम करनवीर सिंह

फोटो 07 एचएएमपी 10= रीवन गांव स्थित दाने बाबा कुआं में पानी भरते ग्रामीण। संवाद- फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें