फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गुड़ व्यापारी के यहां तीस लाख की चोरी में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। 4 नवंबर की रात गुड़ व्यापारी के यहां हुई करीब तीस लाख की चोरी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी ने सात लाख रुपये नकद व करीब 23 लाख के जेवरात चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन

नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी अनिल कुमार उर्फ पप्पू साहू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि गल्ला मंडी में गुड़ का व्यापार करते हैं। 4 नवंबर की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सात लाख रुपये व करीब 23 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर बुर्के पहनकर घर में घुसते देखे गए थे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की गई। शुक्रवार को सैना रोड से कैंथा निवासी गोविंद सिंह, विजय कुमार, सुनील कुमार व कुल्हैंड़ा निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, पाइप, कटर आदि उपकरण, चोरी गए सफेद धातु के दो टुकड़े, तीन बुर्के, 4700 रुपये व बाइक बरामद हुई है। बताया कि गोविंद सिंह उर्फ गौरव राजपूत के खिलाफ राठ, पनवाड़ी व बांदा के मटौंध थाने में चार मामले दर्ज हैं। वहीं अनिल कुमार के खिलाफ राठ, जरिया व मझगवां थाने में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें