फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे का अपहरण, बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर) । जलालपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान के पुत्र का अपहरण कर लिया। युवक को बंधक बनाकर पीटा। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कदौरा गांव के पूर्व प्रधान दृगपाल राजपूत ने बताया कि उनका पुत्र कपिल बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपने फार्म हाउस पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने कपिल को बंधक बनाकर जमकर पीटा, जानकारी प परिजन किसी तरह दबंगों के चंगुल से कपिल को छुड़ाकर इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दृगपाल राजपूत का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इसी के चलते उनके पुत्र को जान से मारने की कोशिश की गई। इस संबंध में जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम घटना की जानकारी मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें