फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व प्रधान व बाइक सवार घायल

Sun, 06 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हेलमेट न लगाए होने पर बाइक सवार रामबचन के सिर में आईं गंभीर चोटें - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राठ  क्षेत्र में रहंक नहर के पास सड़क किनारे खडे़ पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे पूर्व प्रधान और बाइक सवार घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने पर बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

ॉ महोबा जनपद के बिलवई गांव निवासी रामबचन चंसौरिया पुत्र जयकरन शनिवार दोपहर बाइक पर उरई से राठ लौट रहा था। तभी दोपहर करीब दो बजे चुरहा गांव के पूर्व प्रधान रसिक लाल (65) पुत्र रामदीन रहंक बंबी पर सड़क किनारे खड़े थे। तेज गति आ रहे बाइक चालक रामबचन ने पूर्व प्रधान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

वहां मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में पूर्व प्रधान रसिक लाल के सिर में चोटें आईं हैं। जबकि हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार रामबचन के सिर में गंभीर चोटें आईं और जबड़ा जख्मी हो गया। डा.रविप्रताप ने बताया कि बाइक सवार की नाजुक हालत होने पर झांसी रेफर कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, परिजन उसे शाम को झांसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें