फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बैंक मैनेजर, एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर थानाक्षेत्र के बंगरा गांव के किसान ने ट्रैक्टर का ऋण अदा नहीं किया। इस मामले में चार साल पूर्व एसबीआई शाखा प्रबंधक व एजेंट ने बैंक में ट्रैक्टर खड़ा करा लिया और फिर जालसाजी कर बेच दिया। तहसील दिवस में किसान द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद शाखा प्रबंधक व एजेंट के खिलाफ जलालपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बगरा गांव के किसान भगवानदास ने 2006 में अपनी जमीन बंधक रखकर ट्रैक्टर खरीदने के लिए 3.60 लाख का कर्ज स्टेट बैंक बंाधुर से लिया था।

भगवानदास का आरोप है कि 45 हजार रुपये जमा करने के बाद वह किसी कारणवश ऋण नहीं चुका पाया तो जनवरी 2011 में स्टेट बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व इंडो फार्म ट्रैक्टर एजेंसी राठ के एजेंट सुशील कुमार भदौरिया निवासी औरैया ने बताया कि सरकार ने किसानों के ऋण माफ कर दिए है।

वह अपना ट्रैक्टर बैंक में खड़ा कर दे जो रकम नीलामी से आएगी। उसे उसके ऋण के खाते में जमा करके बाकी का ऋण सरकार की योजना से माफ करा देंगे। दोनों की बातों के झांसे में आकर उसने ट्रैक्टर बैंक में खड़ा कर दिया। लेकिन आज तक न उसे कोई जमा की रसीद दी गई और न कर्ज चुकता हुआ।
विज्ञापन


भगवानदास ने एजेंट व शाखा प्रबंधक पर जालसाजी से ट्रैक्टर बेच देने की शिकायत तहसील दिवस में भी की थी। थानाध्यक्ष जलालपुर दलवीर सिंह ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायत पर तत्कालीन स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक व एजेंट के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें