फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे संग निकली शोभायात्रा

Wed, 01 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा के मराठीपुरा मोहल्ला स्थित बालाजी धाम मंदिर में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा पुराण का प्रारंभ हवन पूजन के साथ हुआ। इसके पहले आयोजकाें ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। जिसमें भगवान राधाकृष्ण की झांकी भी शामिल रही। बालाजी धाम में इस कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


यहां के निवासी बलराम गुप्ता ने मंदिर कमेटी के सहयोग से प्रारंभ कराई। दोपहर बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। जो बाजार के मुख्य मार्ग, तहसील मार्ग होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। श्रीमद् भागवत के पूजन के उपरांत कथावाचक व्यास पंडित पुरुषोत्तम शरण दास वृंदावन

ने कथा का प्रारंभ करते हुए कहा कि मानव जीवन में इसका सबसे अधिक महत्व है। इसके श्रवण से ही मानव जीवन का उद्धार होगा। बीच-बीच में धार्मिक भजनों व संगीत पैड वादक प्रशांत द्विवेदी, नाल वादक अभिषेक द्विवेदी की संगीत के स्वर से भक्तगण झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें