सरीला (हमीरपुर)। गोहांड कस्बा स्थित गांधी इंटर कॉलेज की महिला सफाई कर्मचारी ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी, छेड़खानी आदि गंभीर आरोप लगाए। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित पर महिला सफाईकर्मी की तैनाती है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया प्रबंधक, प्रधानाचार्य, दो लिपिक व एक सफाई कर्मचारी उनकी नियम विरुद्ध डयूटी लगाते हैं। आरोप है मृतक आश्रित की नौकरी दिलाने के लिए उनसे ब्लैंक चेक लिया। जिसके माध्यम से उनके खाते से धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये निकाल लिए।
सीओ आशीष यादव ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहरीर के आधार पर प्रबंधक अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य प्रेमपाल, लिपिक चंद्रकांत व रविंद्र व चतुर्थ श्रेणी कर्मी अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी, धोखाधड़ी, अनुसूचित जाति उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।